- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सडक किनारे खड़ी 29 बसें की जब्त
निगम और यातायात पुलिस ने चलाया अभिनयान
इंदौर. निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम की टीम के साथ यातायात पुलिस ने शहर किनारे फुटपाथ, नो पार्किंग व सडक पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 29 बसें जब्त की. निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रो में अभियान चलाया. इसमें 4 चार पहिया वाहन और 48 मोटर सायकलों के विरूद्व मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई.
आयुक्त के निर्देश के क्रम में उपायुक्त लता अग्रवाल द्वारा निगम की यातायात विभाग की टीम व यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पटेल ब्रिज, वल्लभ नगर पुल के पास, भमोरी एवं विजयनगर में समानांतर बस स्टेण्ड रोड पर ही बनाकर बसें खड़ी कर यात्रियों को उतारा व बैठाया जाता था.
इसके कारण टे्रफिक बहुत बढ़ जाता था और कई बार जाम की स्थिति बनती थी. नागरिको को भी परेशानी होती थी. उक्त क्षेत्रों में सड़क किनारे व फुटपाथ पर खडी बसों पर कार्यवाही करते हुए, 29 बसे जप्त कर टे्रंचिंग ग्राउण्ड भिजवाई गई. इसके साथ ही चार पहिया वाहन और 48 मोटर सायकलों के विरूद्व मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई.
कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, रिमूव्हल सहायक बबलू कल्याणे व अन्य उपस्थित थे. वहीं यातायात विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सन्तोष उपाध्याय, उमाकान्त चौधरी एवं थाना प्रभारी यातायात दिलीप सिंह परिहार मौजूद थे. निगम आयुक्त ने निगम व यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के यातायात को व्यस्थित करने के उददेश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रो में लगातार मुहिम चलाकर सडक किनारे व फुटपाथ पर बेतरतीब वाहन खडे करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये.


