- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बच्चों के अधिकारों के संबंध में लाई जायेगी जागरूकता
इंदौर जिले में आगाज अभियान हुआ शुरू
इंदौर. जिले में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिये आगाज (वाइसेस फॉर चिल्ड्रन प्रोटेक्शन) अभियान प्रारंभ किया गया है. इसका शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ और उसकी सहयोगी संस्था ममता द्वारा किया गया. इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.
इसी सिलसिले में आज एक जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया. यह रथ जिले का भ्रमण करेगा. इस रथ को अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर सहायक संचालक एकीकृत बाल संरक्षण योजना रामनिवास बुधौलिया, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण राकेश वानखेड़े एवं जिला समन्वयक ममता संस्था सुश्री शर्वरी उबाले भी उपस्थित थीं. अभियान का उद्देश्य आम लोगों में पोस्टर्स, बैनर्स और संवाद आदि के माध्यम से, कोविड-19 से बचाव तथा रोकथाम पर जागरुकता, बच्चों के अधिकारों पर जागरुकता, ड्राप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जागरुकता तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रयास करने के लिए समुदाय को प्रेरित करने के लिए जागरुकता लाना है.
कार्यक्रम अंतर्गत जिले में मोटू-पतलू कार्टून करेक्टर के माध्यम से जनसामान्य में जागरुकता लायी जाएगी. यह अभियान 15 दिवसीय रहेगा.इसके अंतर्गत इंदौर जिले की 7 शहरी परियोजनाओं में 51 हॉटस्पॉट्स को कवर किया जायेगा.


