- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
नगर निगम की रिमूव्ह टीम ने नाले किनारे धंसा खतरनाक मकान तोड़ा
इंदौर. कुलकर्णी भट्टे के पास गुरुवार को निगम की रिमूवल टीम ने नाले किनारे बने खतरनाक मकान को तोड़ दिया. नाले किनारे बना यह मकान एक ओर झुक गया था.
भवन अधिकारी पी एस कुशवाह ने बताया कि रिमूव्हल विभाग द्वारा कार्यवाही अन्तर्गत देवीलाल पत्नी चंद्रकला नारायण माली का खेत कुलकर्णी भट्टा स्थित नाले किनारे बना दो मंजिला मकान का पिलर नाले में धसने के कारण मकान खतरनाक होने पर जेसीबी के माध्यम से रिमूव्हल करने की कार्यवाही की गई.
इस एक मंजिला मकान को तोड़ने के लिए निगम की रिमूवल टीम सुबह 10 बजे पहुंची और पोकलेन के माध्यम से इस खतरनाक भवन को एक बजे तक तोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान भवन मालिक द्वारा कुछ समय के लिए हंगामा भी किया. कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी भवन निरीक्षक रिमूव्हल विभाग के बबलु कल्याणे, रिमूव्हल स्टाफ, अन्य उपस्थित थे.गौरतलब है निगम द्वारा शहर में खतरनाक व अति जर्जर भवनों को चिन्हित कर उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है ताकि बारिश के दौरान इस तरह के भवनों के गिरने से कोई जनहानि न हो.


