- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
एमपी पीयूआरसी के चेयरमैन ने मालवांचल विश्वविद्यालय में इंडेक्स ग्रुप के श्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित
मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन प्रो. डॉ. भरत शरण सिंह रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
इंदौर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मालवांचल विश्वविद्यालय में इंडेक्स ग्रुप के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन प्रो. डॉ. भरत शरण सिंह मालवांचल विश्वविद्यालय में हुए समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही गणमान्य व्यक्तित्व के रूप में इंडेक्स ग्रुप चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, मालवांचल विश्वविद्यालय प्रो-चांसलर डॉ. संजीव नारंग, मालवांचल विश्वविद्यालय वाइस- चांसलर श्री एन के त्रिपाठी थे।
समारोह में श्रेष्ठ शिक्षक के पुरुस्कार से सम्मानित होने वाले इंडेक्स ग्रुप की टीचिंग फैकल्टी – डॉ. रामनाथ के. (प्रोफ़ेसर एंड हेड – डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल कॉलेज), डॉ. हेमानी सुखीजा (प्रोफेसर एंड हेड – डेंटल कॉलेज के ओरल पैथोलॉजी विभाग), डॉ. आभा पंडित (प्रोफेसर – डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिसिन, मेडिकल कॉलेज), श्रीमती बर्लिन सारा थेंपी (एसोसिएट प्रोफेसर – डिपार्टमेंट ऑफ चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग), डॉ.सौरभ लाल (एसोसिएट प्रोफेसर – फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल कॉलेज), सुश्री सोनम चतुर्वेदी (लेक्चरर – फार्मेसी कॉलेज)।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भरत शरण सिंह ने शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद चिकित्सा और चिकित्सा से संबंधित क्षेत्रों के लिए शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के कॉन्सेप्ट के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी बातें की। मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन के त्रिपाठी ने हमारे देश में निजी विश्वविद्यालयों के महत्व के बारे में बताया। साथ ही निजी विश्वविद्यालयों की विभिन्न कठिनाइयों पर चर्चा की और एमपी पीयूआरसी के चेयरमैन ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने मालवांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के साथ समय साझा करने के लिए मुख्य अतिथि के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
डॉ. हेमानी सुखीजा ने कहा कि “किताबें और टीचर्स दोनों ही शिक्षा के दो मजबूत स्तंभ है। इन दोनों पिलर्स के साथ अगर स्टूडेंट्स अपनी मेहनत, निष्ठा और अनुशासन को जोड़ दे तो ये पंचतत्व उनकी सफलता को निश्चित कर देता है।”

समारोह में इंडेक्स ग्रुप डायरेक्टर श्री आर एस राणावत, एडिशनल डायरेक्टर श्री आर सी यादव, मालवांचल विश्वविद्यालय प्रो-वाइस -चांसलर डॉ. राम गुलाम राजदान भी उपस्थित थे। साथ ही इंडेक्स ग्रुप के मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जीएस पटेल, डेंटल कॉलेज के डीन डॉ सतीश करंदीकर, नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. स्मृति सोलोमन, फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रेशमा खुराना और फार्मेसी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जावेद खान पठान, अन्य फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स सहित सम्मिलित हुए। समारोह के दौरान डॉ. ममता सिंह को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की मेंबर बनने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंडेक्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती चित्रा खिरवढ़कर ने किया। कार्यक्रम के अंत में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल ने सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


