- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में मप्र की प्रथम एक दिवसीय छाती-स्वास रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की संयुक्त कॉन्फ्रेंस संपन्न
कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के ख्यात रेडियोलॉजी विशेषज्ञ ने दिया व्याख्यान
यह कॉन्फ्रेंस डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित की गई थी
इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में दिनांक 5 सितंबर, 2021, रविवार को छाती-स्वास रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की एक दिवसीय संयुक्त कॉन्फ्रेंस (सी एम ई) संपन्न हुई। महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में प्रदेश से ख्यात रेडियोलॉजी के विशेषज्ञों ने अपना व्याख्यान दिया। गौरतलब है कि विश्व में सबसे ज्यादा मृत्यु के कारणों में जो बीमारियां है उनमें 10 में से 6 छाती से संबंधित है। कॉन्फ्रेंस में 18 केसेस के साथ ही छाती से संबंधित बीमारियों पर भी दोनों ब्रांच के विशेषज्ञों ने डिस्कशन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी. एस. पटेल, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. एम. होलकर, इंदौर चेस्ट सोसायटी के प्रेसीडेंट डॉ. दिलीप बलानी, इंदौर रेडियोलॉजी इमेजिंग एसोसिएशन के पैट्रन डॉ. ओ. पी. तिवारी के सानिध्य में हुआ। उद्धघाटन भाषण डॉ. जी. एस. पटेल ने दिया एवं सरस्वती पूजा और कार्यक्रम के शुभारंभ का संचालन इंडेक्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती चित्रा ख़िरवडकर ने किया। इस कॉन्फ्रेंस के मॉडरेटर डॉ. अभिजीत खंडेलवाल थे।
यह कॉन्फ्रेंस डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के साथ ही इंदौर चेस्ट सोसायटी, इंडियन रेडियोलॉजी इमेजिंग एसोसिएशन (एमपी चैप्टर) एवं इंदौर रेडियोलॉजी इमेजिंग एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित की गई थी। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ कुमार गिरेन्द्र, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ अभिजीत खंडेलवाल, ऑर्गनाइजिंग को-सेक्रेट्री डॉ सुनील मुकाती एवं डॉ सुदर्शन गुप्ता थे।
इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि “यह इस तरह की पहली कॉन्फ्रेंस थी, जिसमें चेस्ट एवं रेडियोलॉजी के ख्यात डॉक्टर्स ने चेस्ट एक्सरे एवं सीटी स्कैन पर एक साथ पैनल डिस्कशन किया। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य था कि डॉक्टर्स और पीजी स्टूडेंट्स को दोनों फील्ड के बारे में सीखने और जानने का अवसर मिले, ताकि वे आने वाले समय में मरीजों को बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट उपलब्ध करवा पाएं।”
कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ कुमार गिरेन्द्र ने बताया कि “समय के साथ ही चिकित्सकों को भी अपटेड होने की जरुरत रहती है। इस चेस्ट रेडियोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स को काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों की स्किल्स में बढ़ोतरी हुई होगी।”
डॉ अभिजीत खंडेलवाल, एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ टीबी चेस्ट, इंडेक्स अस्पताल ने बताया कि “यह कॉन्फ्रेंस डॉक्टर्स के साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए भी लाभकारी साबित हुई। कॉन्फ्रेंस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम पर आयोजित किया गया था। जिसका फायदा देश के साथ ही विदेश के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हुआ। इस कॉन्फ्रेंस में 500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे।प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. एस शिवराम (वाइस चेयरमैन ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग सीनियर कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट), डॉ. अमलेंदु नागर (प्रोफेसर – इंडेक्स मेडिकल कॉलेज), डॉ. आलोक के उडिया (सीएचएल हॉस्पिटल), डॉ. राजेश कुमार गुप्ता (सीनियर रेडियोलॉजिस्ट एंड इंटरवेंशनिस्ट, इंदौर), डॉ. गुरुदीप एस छाबड़ा (अरिहंत हॉस्पिटल), डॉ. नीति मित्तल (सीएचएल हॉस्पिटल), डॉ. अभिजीत तावरी (रेडियोलॉजिस्ट, इंदौर), डॉ. गौरव भंडारी (एमजीएम कॉलेज) उपस्थित थे।”
डॉ सुनील मुकाती और डॉ सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि “इस कॉन्फ्रेंस में पल्मोनोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट का संयुक्त डिस्कशन हुआ। कॉन्फ्रेंस में देश के साथ ही विदेशों से भी कई डॉक्टर्स जुड़े थे। कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत इंदौर के प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट ने व्याख्यान दिया और चेस्ट फिजिशियन के साथ मिलकर पैनल डिस्कशन किया। कॉन्फ्रेंस का फायदा सभी को हो इसीलिए इसका रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया था।”
ऑर्गनाइजिंग टीम मेंबर में डॉ विशाल मालवीया, डॉ शिव कुमार पांडे, डॉ नासिर खान, डॉ ज्ञान प्रकाश वर्मा, डॉ मंजुल कुमार बाजपेयी, डॉ सुनील मनोहर सिंह, डॉ सृष्टि गौर शामिल थे। कॉन्फ्रेंस के अंत में डॉ. अभिजीत खंडेलवाल ने सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया।


