- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
इंडेक्स ग्रुप के फिजियोथेरेपी स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे के उपलक्ष्य पर इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों के लिए फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित
इंदौर। देखा गया है कि फिजियोथेरेपी मेडिकल साइंस की ऐसी प्रणाली है जिसकी सहायता से जटिल रोगों का इलाज भी संभव होता है। इस प्रणाली का फायदा हर वर्ग तक पहुंचे इसलिए इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज के द्वारा इंदौर के पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब में कोविड- 19 संक्रमण ठीक होने के पश्चात होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए फिजियोथेरेपी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेशमा खुराना, फैकल्टी और स्टूडेंट्स भी शामिल थे। इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने पत्रकार साथियों के लिए आयोजित इस शिविर के लिए इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज कॉलेज की प्रिंसिपल, फैकल्टी और स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया था इसीलिए यह कार्यक्रम संभव हो सका।
वैश्विक महामारी कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में कई लोगों को प्रभावित किया है और अब तीसरी लहर की आशंका है। अत: हम सभी नियमित एक्सरसाइज करें और प्रोटीनयुक्त संतुलित आहार लें। अपनी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, आहार और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है। यह विचार इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल डॉ. रेशमा खुराना के हैं, जो उन्होंने वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे के अवसर पर मीडियाकर्मियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित फिजियोथेरेपी शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।
डॉ. खुराना ने आगे कहा कि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ है, उन्हें थकान, सांस लेने में तकलीफ और जोड़ों में दर्द आदि समस्याएं हो रही हैं। अत: ऐसे में प्रभावित व्यक्ति नियमित रूप से रोजाना फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में एक्सरसाइज करे। यह एक्सरसाइज वह अपने कार्यालय में भी फ्री समय में कर सकता है। एक्सरसाइज के लिए सही समय सुबह या शाम को भूखे पेट करें। एक्सरसाइज से हमारे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, मसल्स मजबूत होती है और स्टेमिना बढ़ता है। वर्ष 1951 से वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे मनाया जा रहा है।
इस मौके पर फिजियोथेरेपी स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज का प्रदर्शन करके भी दिखाया। साथ में कोरोना संक्रमण और उससे बचाव पर दो नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी। जिसमें बताया गया कि फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज से कोरोना को हराया जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी ने डॉ. खुराना का शॉल और श्रीमद भागवद गीता प्रदान कर स्वागत किया और सभी को सैनेटाइजर भी दिए गए।
कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रणिता शर्मा, डॉ. विधि तिवारी, डॉ. वैशाली पटेल, डॉ. शिवी त्रिवेदी, डॉ. पायल जैन, इंदौर प्रेस क्लब के सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा, अभय तिवारी, राहुल वावीकर, वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रघुवंशी, प्रवीण जोशी, राजेंद्र कोपरगांवकर, लक्ष्मीकांत पंडित, किरण वाइकर, प्रमोद दाभाड़े, प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महासचिव हेमन्त शर्मा ने किया और आभार कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बरनाले ने माना।


