- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया का सम्मान
इंदौर। कोरोनाकाल में समर्पित भाव से सेवा करने वाला हर एक व्यक्ति सम्मान का हकदार है। सभी कोरोना वॉरियर्स को लगातार देशभर में सरकार, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए इंदौर शहर में भी कोरोनाकाल में निःस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए डॉक्टर्स और प्रतिष्टित व्यक्तियों को प्राइड होटल, इंदौर में सम्मानित किया गया।
जिसमें इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा समानित किया गया। इस अवसर पर इंडेक्स अस्पताल के डॉक्टर्स, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित एवं एमजीएम के डॉक्टर्स और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
सम्मानित होने पर इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि “सबसे पहले श्री तुलसीराम सिलावट जी एवं सभी अतिथियों का इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरा ही नहीं बल्कि इंडेक्स अस्पताल के हर एक सदस्य का सम्मान है। हम आगे भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में संपूर्ण भाव से काम करते रहेंगे।”
सभी कोरोना वॉरियर्स ने इस अवसर पर आगे भी सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाए रखने की बात कही। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरुआत से ही इंडेक्स अस्पताल अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। पहली एवं दुसरी लहर के दौरान यहां के हर एक स्वास्थ्यकर्मी ने आगे बढ़कर अपना कर्तव्य निभाया और लोगों को अच्छी स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करवाई।


