- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ रक्तदान शिविर
रक्तदान शिविर महायज्ञ के साथ
इंदौर. गायत्री शक्ति पीठ, केशरबाग, इंदौर में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैल दीदी के निर्देश पर धर्म तंत्र से लोक शिक्षण अभियान के अंतर्गत 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ स्व. किशोर पाटीदार की स्मृति में उनकी पत्नि संध्या पाटीदार व पुत्र अंकुर पाटीदार व पिता श्री परमानंद पाटीदार द्वारा पाटीदार व पुत्र अंकुर पाटीदार व पिता श्री परमानंद पाटीदार द्वारा पाटीदार समाज व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर संपन्न कराया,
जिसमें जिला भो चिकित्सालय, धार के रक्त कोष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा की टीम ने लगभग 100 दानदाताओं का रक्त संग्रह किया। उक्त जानकारी दीेते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री सजल तिवारी व धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि गायत्री परिवार के कार्यकर्ता श्री किशोर पाटीदार का स्वर्गवास पिछले वर्ष हो गया था।
इसके बाद उनकी पत्नि श्रीमती संध्या पाटीदार ने गायत्री परिवार से प्रेरणा लेकर मृतक भोजक के स्थान पर हर वर्ष उनके पति की स्मृति में रक्तदान शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर चलाने का संकल्प लेने की जिद की.
जिससे उनके ससुर परमानंद पाटीदार तथा पाटीदार समाज झुका और इस वर्ष दूसरा रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पहले 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार श्रीमती प्रज्ञा पाराशर ने संपन्न कराया। इस अवसर पर स्व. किशोर पाटीदार का श्रीमती उषा तिवारी, श्रीकृष्ण शर्मा, राजेश पटेल, निर्मला चौहान, मनोज शर्मा, शशिप्रभा महाजन सुनिता सोलंकी, अशोक जायसवाल, रमेश राजपूत ने श्रृद्ध।ांजलि अर्पित की।
जिला भोज चिकित्सालय, धार की टेक्रिकल टीम के श्री दिनेश वर्मा, एएस डावर, मंजू गुजराती , नीतू भिनारे व अमिता कौशल ने भी 9 कुण्डीय यज्ञ में भाग लेकर सफलतापूर्वक रक्त दानदाताओं का परीक्षण कर लगभग 100 युनिट रक्त संग्रह किया। यज्ञ का देव पूजन प्रकाश पंवार रमेश राजपूत व पं. राधेश्याम आचार्य ने किया। आभार अशोक जायसवाल ने माना।


