- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
जागरूकता से ही मजबूत होगी मातृशक्ति
इंदौर. महिलाएं जागरूक होगी तो विकास होगा, शक्तिशाली होगी, शोषण रूकेगा व शासकी य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले पाएगी। ये विचार है विधायक सुदर्शन गुप्ता के। वे कुशवाह नगर स्थित कुशवाह समाज धर्मशाला में महिला शिविर में बोल रहे थे।
शिविर में गुप्ता ने कहा कि शासन ने सभी वर्ग के लोगो को संबंल यानि मजबूत करने के लिए संबल योजना लागू की है, सभी महिलाएं इसमें पंजीयन कराएं एवं लाभ ले।
प्रियसखी महिला संघ व भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक सिडबी के सहयोग से आयोजित शिविर में वित्तीय मामलों के जानकार डीएस यादव, महिला संघ सीईओ आरती कुशवाह, स्वास्थ्य विभाग से गंगा कुमारी, शिक्षाविद सुषमा राठौर, उद्योग संघ के नीलेश त्रिवेदी, बैंक प्र्रबंधक एचसी जाटवा, अशोक कुशवाह, बैंकिग व बीमा क्षेत्र के जानकारी दीपक खडका, संजय शर्मा ने भी विचार रखे ।
इस मौके पर पौधे लगाए गए। कुशवाह नगर समेत इलाको में जनसुविधा प्रदान करने पर रहवासियों ने विधायक सुदर्शन गुप्ता का सम्मान भी किया। संचालन भारती कुशवाह ने किया। आभार माना दिप्ती मौर्य ने।


