- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
- आनंदम के 'विद्या' गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने पूर्ण किए सफलतम 10 वर्ष
- पंजाब नैशनल बैंक ने इको-फ्रैंडली को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड्स लॉंच करने के लिए जैगल के साथ की साझेदारी
जरुरतमंद स्कूली बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण
इंदौर. प्रभु प्रेमी संघ के तत्वाधान में निरंतर अभ्यास पुस्तिकाओं के वितरण की श्रंखला में आज शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजेंद्रनगर में प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुशील बेरीवाला के निर्देशन में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज के आशीर्वचन से संकलित अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
वितरण में संघ के प्रमुख कार्यकर्ता राजसिंह गौड़, राधेश्याम क्षोत्रिय, ब्रजेश शर्मा, लोकेन्द्र सिंह राठौर, ब्रजेश सोनी, सोनू सोनी, महेंद्र खण्डेलवाल, अमित पाहवा, मनोज पोरवाल, विजय शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए और विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का आभार माना। अभ्यास पुस्तिकाओं पर चलें दिव्य जीवन की ओर जीवन प्रबंधन के सूत्र वाक्य अंकित किए गए हैं।


