- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
23 वर्ष पूर्व एमवाय हॉस्पिटल में जुड़वा दो भाईयों का जन्म हुआ वहीं 24वां जन्मदिवस व्हील चेयर और स्ट्रेचर दान देकर मनाया
माता-पिता ने शव दान की घोषणा की
इन्दौर। श्री वासुदेव चन्द्रवंशीय यादव समाज संघ के वरिष्ठ सहसचिव सुभाष वरूण यादव की धर्मपत्नी श्रीमती नीता वरूण यादव ने 23 वर्ष पूर्व एम.वाय. हॉस्पिटल में दो जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया, शुभम और शिखर। दोनों बच्चों का 24वां जन्मदिवस एम.वाय. हॉस्पिटल में अपने स्वयं की स्वकष्टार्जित राशि से एक सादे समारोह में एक व्हील चेयर और दो स्ट्रेचर ट्राली दान देकर मनाया।
जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष मदन परमालिया ने बताया कि व्हील चेयर और स्ट्रेचर ट्राली एम.वाय. अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर, डॉ. पूनम माथुर व डॉ. अरोरा को प्रदान की। एम.वाय. अधीक्षक श्री ठाकुर ने दोनों बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अत्यंत ही प्रसन्नता जाहिर की और कहा यहीं पर जन्म लिया और यहीं पर अपनी स्वकष्टार्जित राशि से जो सामग्री यहां भेंट की है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
परमालिया ने आगे बताया कि, दोनों बच्चों की खुशियों को जाहिर करते हुए दोनों माता-पिता ने मरणोपरांत अपने शव को एम.वाय.एच. में दान देने की घोषणा की।इस मौके पर समाज के वरिष्ठ विनोद कदम, सुभाष कदम, उमाशंकर यादव, विजय कदम, राजेन्द्र चन्देल सहित जगमोहन सोन, संजय जयंत, प्रदीप नीम, ओमप्रकाश यादव, राजकुमार वरूण आदि समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया और आभार जगमोहन सोन ने माना। उपरोक्त कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए सोशल डिस्टसिंग के साथ मनाया।


