- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 436 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के बढऩे और मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. 436 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 21684 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 524 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2120 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1672 निगेटिव और 436 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 12 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 21684 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 285725 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 21684 पॉजीटिव निकले. इनमें से 531 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 416 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 17196 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3957 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 12 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6450 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


