- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
घर में चला रहे थे भांग बनाने का कारखाना, दो गिरफ्तार
इंदौर. थाना सदर बाजार, मल्हारगंज एवं क्राईम ब्राँच की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अवैध बांग बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ? आरोपियों के कब्जे से करीबन 15 किलो भांग एवं पीसकर भांग बनाने वाली मशीन की जप्त की गई है. आरोपियों पर पूर्व मे भी अवैध रुप से भांग बेचने के आधा दर्जन अपराध दर्ज है. आरोपी घर मे ही भांग बनाने की कारखाना संचालित कर रहे थे.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इन्दौर शहर मे अवैध मादक पादर्थ की खरीदी बिक्री करने वाले तस्करो को पकडने तथा उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए समस्त इंदौर पुलिस को निर्देश दिये गये हैं. इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि सुभाषमार्ग में कुछ लोग अपने निवास से ही अवैध रुप से भांग बनाने तथा भांग बेचने का कार्य कर रहे हैं. कई लोग वहाँ भीड़ लगाकर भांग लेने के लिये आते जाते हैं.
सूचना पर तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस के साथ, क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. वहां दो लोग भांग बनाने की मशीन मे भांग पीसकर भांग बनाते हुये मिले. उक्त लोगो ने अपना नाम सत्यनारायण पिता रतनलाल यादव (52) निवासी सुभाष मार्ग और पारस पिता रमेश गौड (30) निवासी भोई मोहल्ला सदर बाजार बताया. इनके कब्जे से करीबन 15 किलो अवैध मादक पदार्थ भांग एवं पीसने वाली मशीन भी जप्त की गई. आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.
दस साल से बना रहा भांग
आरोपी सत्यनारायण ने पूछताछ पर बताया कि वह करीब 10 साल से भांग बनाकर बेचने का काम कर रहा है तथा वह अपन साथी पारस गौड के साथ मिलकर भांग बनाता है तथा कच्चा माल इंदौर के बाहर से खरीदकर लाता है. आरोपी पर भांग खरीदने बेचने व बनाने के पूर्व मे करीब आधा दर्जन अपराध थाना सदर मे पंजीबध्द है. अनलाक-01 होते ही उसके व्दारा भांग बनाना शुरु कर दी गई थी और ग्राहकों को बेचते हुए पकड़ा गया. आरोपी पारस ने बताया कि वह भी करीब 2 साल से भांग बनाने का काम सत्यनारायण यादव के साथ उसकी मल्टी मे करता आ रहा है. उसके विरुध्द भी थाना सदर बाजार में प्रकरण पंजीबध्द है ।


