- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो में एक्टर अभिमन्यु सिंह निभाएंगे भीष्म का किरदार !
स्टार भारत का ‘राधाकृष्ण’ शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है. यह शो अपने आने वाले नए ट्रैक ‘कृष्णअर्जुन गाथा’ के साथ एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस नए ट्रैक में दर्शक कई नए किरदारों के आगमन का साक्षी बनेंगे। खबर यह भी है कि बॉलीवूड, टॉलीवूड और भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अभिमन्यु सिंह ‘राधाकृष्ण’ शो के नए महाभारत ट्रैक में जल्द ही भीष्म का किरदार निभाने वाले हैं। यह किरदार महाभारत के सबसे अहम किरदारों में से एक है। सुनने में आया है कि जब मेकर्स से भिमन्यु सिंह को इस किरदार के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने झट से इसपर अपनी हां की मुहर लगा दी। उनके अनुसार यह किरदार बहुत ही अलग और इंट्रेस्टिंग है और उनके फैन्स उन्हें इस नए अवतार में देखकर बहुत खुश भी होंगे. इतना ही नहीं उन्होंने इस किरदार को लेकर अपनी तैयारियाँ भी शुरू कर दी है और महाभारत से जुड़ी महत्वपूर्ण किताबों को उन्होंने पढ़ना भी शुरू कर दिया है। बॉलिवूड, टॉलीवूड, भोजपुरी फ़िल्में, वेब सीरीज़ और टीवी में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल चुके एक्टर अभिमन्यु सिंह अपने नए माइथोलॉजिकल किरदार से दर्शकों को खुश न करें यह भला कैसे हो सकता है। दर्शक बेसब्री से उनके नए लुक का इंतज़ार कर रहे हैं।
Read More











