- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इस साल कुछ अलग अंदाज़ में मनाए मदर्स डे
मॉम्स करेंगी अपने बच्चे के साथ रैंप वॉक
इंदौर. भारत में पहली बार, इस मदर्स डे के अवसर पर शहर में एक खास कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमें माँ अपने बच्चे के साथ रैंप वॉक कर सकती है. इस मातृ दिवस पर इंदौर मैरियट होटल के साथ मिलकर आई ड्रीम्स प्रोडक्शन पहली बार इंदौर में मम्मी एंड मी 2019 लेकर आ रहा है.
यह इवेंट 12 मई को इंदौर मैरियट होटल में आयोजित किया जा रहा है. यह एक फैमिली इवेंट है जिसमें माँ को अपने बच्चे के साथ रैंप वॉक करने का मौका मिलेगा. विमेंस अचीवर्स अवार्ड नाइट भी इस इवेंट का हिस्सा है, जिसमें शहर की 7 महिलाओं को मदर्स डे के अवसर पर वर्ष 2018 में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आई ड्रीम्स प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुमान पांडे ने कहा हर साल मदर्स डे के अवसर पर हम कनाडा में मम्मी एंड मी के इस इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन करते हैं. इंदौर में पहली बार इस इवेंट का आयोजन हम इंदौर मैरियट होटल के साथ जुड़कर करने जा रहे हैं. इस इवेंट को अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर- मंदिरा बेदी होस्ट करेंगी. बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और मुंबई का एक डांस ग्रुप इस इवेंट में प्रस्तुति देगा. लाइव बैंड के साथ और भी रोमांचक गतिविधियाँ होंगी।
आई ड्रीम्स प्रोडक्शन की सीईओ सुश्री रुप्सा मुखर्जी ने कहा, इस इवेंट का उद्देश्य एक माँ और उसके बच्चे के लिए कुछ ऐसे खूबसूरत पल बनाना है जिसे वे अपने जीवन भर याद रखें. इसी को ध्यान में रखते हुए इस इवेंट में शहर की 7 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिसका उद्देश्य उन महिलाओं की सराहना करना है जो एक माँ होने के साथ-साथ अपना सफल करियर बनाने या अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल करने में सक्षम है.
होटल के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर, सोमरुप चंदा ने कहा, “आई ड्रीम्स प्रोडक्शन के साथ जुड़कर इंदौर में पहली बार मम्मी एंड मी 2019 आयोजित करने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं.


