- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
एक ही दिन 9 त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाया
माहेश्वरी प्रीति परिवार का अनूठा आयोजन
इन्दौर. माहेश्वरी प्रीति परिवार के तत्वावधान में रामकृष्ण बाग में एक अनूठा आयोजन किया गया. इसमें सभी परिवारों के सदस्यों ने एक दिन, एक समय में 9 त्यौहारों को एक साथ मनाया. वहीं इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों का सम्मान भी किया गया.
परिवार के 175 सदस्यों ने एक साथ होली, जन्माष्टमी, नवरात्रि, तीज, गणगौर, राखी, दीपावली एवं करवा चौथ मनाया. रामकृष्ण बाग में हुए इस आयोजन में पूरे परिसर में आतिशबाजी के साथ रंग गुलाल भी एक दूसरे को लगाया. वहीं करवा चौथ के कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की मंगल कामना भी की.
माहेश्वरी प्रीति परिवार अध्यक्ष अर्चना-पवन भलिका एवं सचिव मनीष-रेखा माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी प्रीति परिवार के वार्षिक पारिवारिक उत्सव इस बार हमारे सतरंगी त्यौहार पर्व के रूप में मनाया गया. इस पारीवारिक आयोजन में परिवार के 175 सदस्यों ने भाग लेकर 9 त्यौहार के रूप में बहुत आकर्षक एवं अलग-अलग वेशभूषा में सम्मिलित होकर त्यौहार को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया.
माहेश्वरी प्रीति परिवार अध्यक्ष पवन भलिका ने बताया कि उत्सव की शुरूआत हमारे प्रथम पूज्य गणेशजी की स्थापना से हुई. इसके पश्चात सभी परिवार ने मिलकर होली, जन्माष्टमी, नवरात्रि, तीज, गणगौर, राखी, दीपावली एवं करवा चौथ मनाया.
सचिव मनीष माहेश्वरी ने बताया कि हमारे समाज के स्तंभ, संस्कृति के स्वरूप एवं हमारी शान इन उत्सवों को बड़े संयुक्त परिवार एवं परिवार के बड़ों, हम उम्र एवं बच्चों के संग दिल से मनाने का आनंद लिया। इस उत्सव की तैयारी पिछले दो माह से बिल्कुल उसी प्रकार से की जा रही थी। जिस प्रकार से इन उत्सव के लिए प्रत्येक घर में तैयारियां की जाती है.


