- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कार्यशाला में इंदौर की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा
स्वच्छता पर कार्यशाला संपन्न
इन्दौर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देश पर आज ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ आयुक्त आशीष सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के उपसंचालक नीलेश दुबे, सीपीएचईईओ के प्रतिनिधि डॉ. रमाकंांत, नेशनल प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन यूनिट के अनिल प्रकाश द्वारा किया गया.
कार्यशाला में स्वच्छता के महत्वपूर्ण घटकों कचरा संग्रहण परिवहन एवं निष्पादन विषयों पर सीपीएचईईओ के प्रतिनिधि डॉ. रमाकांत एवं नेशनल प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन यूनिट के अनिल प्रकाश द्वारा विस्तार से प्रेजेटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई. कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के साथ-साथ खुले में शौच से मुक्ति के लिए ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस और स्वच्छ मंच से स्थानीय निकायों को प्रेजेटेंशन के माध्यम से जानकारी दी गई.
कार्यशाला में आयुक्त आशीष सिंह, उज्जैन महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, अपर आयुक्त रोहन सक्सेना, रजनीश कसेरा, नगरीय प्रशासन विभाग सहित शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी, इंदौर और उज्जैन संभाग के 200 से अधिक नगरीय निकायो के जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे.
नेशनल प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन यूनिट के अनिल प्रकाश द्वारा इंदौर के नागरिको की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की और इंदौर से अन्य शहरों को सिखने की बात दोहराई. साथ ही केन्द्र की टीम द्वारा स्वतंत्र अवलोकन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. कार्यशाला में छोटे नगरीय निकायो को सर्वेक्षण की रणनीति बनाने में सहायता हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यशाला में गारबेज फ्री सिटी, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस, की गाइड लाईन के मुख्य बिन्दु पर प्रशिक्षण दिया गयाय साथ ही कार्यशाला में प्रश्नोत्तर राईड के दौरान प्रतिनिधियो में अपने मुददो पर चर्चा की गई। कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण में निकायो/शहरो को राष्टीय स्तर पर पहचान व सम्मान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशो की भी जानकारी विस्तार से बताई गई.


