- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जिले में 30 हजार अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे निर्वाचन कार्य
कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली
इंदौर. इंदौर जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 की व्यापक तैयारियां जारी है। जिले में विधानसभा निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रुप से कराने के लिए लगभग 30 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जाएगी.
इन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं मतदान दलों, मतगणना दलों, निर्वाचन सामग्री वितरण, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के रूप में ली जायेंगी। निर्वाचन कार्य में लगाये जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की विभागवार तथा कार्यालयवार सूची बनाने का कार्य तेजी से जारी है.
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर निशांत वरवड़े द्वारा ली गयी नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गयी. बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निधि निवेदिता, श्री कैलाश वानखेड़े, एडीएम श्री अजय देव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को संपादित करने के लिये 26 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सौंपे गए कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर वरवड़े ने नोडल अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की। श्री वरवड़े ने निर्वाचन कार्य में लगने वाले मानव संसाधन, वाहनों आदि की उपलब्धता आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सभी विभागों की सूची तैयार करें और आवश्यकता के अनुसार उनके कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। सभी कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दें।
बताया गया कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। समयबद्ध कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। जिले में उपरोक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिये 97 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किये गये हैं। इन सभी मास्टर ट्रेनर्स का पहले चरण का प्रशिक्षण हो गया है।
मौका मुआयना करें
बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम और सीएसपी संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का मौका मुआयना कर वलवेरनेवल तथा क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कर लें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन भी करें। आवश्यकता के अनुसार उसमें सुधार कार्य करवायें। मतदाताओं की सुविधा के लिये आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था भी करें।
सभी प्रशासनिक अधिकारी वायरलैस सेट वितरित
कलेक्टोरेट के सभी प्रशासनिक अधिकारी अब वायरलैस सेट के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ गये हैं। नायब तहसीलदार से लेकर कलेक्टर तक सभी अधिकारियों के पास वायरलैस सेट हो गये हैं।
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में आज सभी अधिकारियों को वायरलैस सेट वितरित किये गये। बताया गया कि लगभग 15 अधिकारियों को वायरलेस सेट दिये गये हैं।
जरूरत पडऩे पर आगे और भी अधिकारियों को वायरलैस सेट दिये जायेंगे। कलेक्टर श्री वरवड़े ने बताया कि इससे कार्य में और अधिक सुविधा होगी। आपसी समन्वय और अधिक बेहतर होगा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने में भी मदद मिलेगी।


