- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सायबर की दुनिया में नहीं दिखता खतरा: वरूण कपूर
संकल्प अभियान की 294 वीं कार्यशाला संपन्न
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत सायबर जागरूकता अभियान की 294 वीं कार्यशाला का आयोजन प्रेस्टिज इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड रिसर्च के सभागृह में किया गया. इसमें 302 छात्र-छात्राओं व फेकल्टी ने भाग लिया व सायबर की दुनिया में सुरक्षित रहने के मूलमंत्रों की जानकारी प्राप्त की.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कपूर ने सायबर अपराध बढऩे के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया. सायबर अपराध एक डिवाईस बेस्ड अपराध है. सायबर की दुनिया में खतरा दिखता नहीं है . यह जाने-अनजाने ही आता है. इससे कोई भी व्यक्ति तभी बच सकता है, जब वह इसके बारे में जागरूक हो.
यह इंफार्मेशन का युग है,जिसके पास जितनी ज्यादा इंफार्मेशन होगी वह उतना ही सशक्त होगा. इसलिये आज की दुनिया में गूगल और फेसबुक के मालिक ज्यादा सशक्त हैं क्योंकि उनके पास लोगों की इंफार्मेशन है. जितनी ज्यादा इंफार्मेशन सायबर अपराधी को आपके बारे में होगी वह उतना ही अपराध आपके विरूद्ध अपराध करने के लिये सशक्त होगा.
यह दुनिया युनि-पोलर होती जा रही है. इसलिये प्रत्येक एप्प को डाउनलोड नहीं करना चाहिये व हर अकाउण्ट क्रियेट करना जरूरी नहीं है, जिसकी जरूरत हो उसके ही डाउनलोड करें व जिसकी आवश्यकता हो वही अकांट क्रिएट करें.
विद्यार्थियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर द्वारा सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया. इस अवसर पर विशेष रूचि लेने वाले छात्र-छात्राओं में से साहिल खान एवं पियूष जैन को अमनि द्वारा प्रमाण-पत्र एवं संस्था का बैज देकर प्रोत्साहित किया गया.
कार्यशाला समापन पर संस्थान के डायरेक्टर मनोज कुमार देशपाण्डे ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम का समन्वय डॉ. पियूष चौधरी ने किया. इस अवसर पर उपपुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे.


