- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
चमेलीदेवी कॉलेज देगा 25 र्स्टाटअप को आर्थिक मदद
इंदौर, 29 अगस्त. चमेली देवी गु्रप ऑफ इंस्टीट्युट में चल रहे इंटरप्रेन्योर डेवलेपमेंट सेंटर में इस साल छात्रो के 25 स्टार्ट अप्स को कॉलेज द्वारा फंडिग की जाएगी.
भारत सरकार के विज्ञान एंव तकनीकी विभाग के सहयोग से शुरु हुए इस सेंटर में छात्रों के इंटरप्रेन्योर बनाने के लिए सहयोग दिया जाता है.
सरकार द्वारा इस सेंटर के लिए 8 लाख रुपए सालाना का अनुदान दिया जाएगा. जिससे छात्रो के प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकेगी. कॉलेज के गु्रप डायरेक्टर डॉ. जॉय बैनर्जी ने बताया कि सेंटर के पहले साल में 5 प्रोजेक्ट को विज्ञान एंव तकनीकी विभाग एंव 5 अन्य प्रोजेक्ट को चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युट द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान की गई.
वंही दुसरे साल में कुल 20 प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता दी गई. इस साल संस्था द्वारा 25 प्रोजेक्ट को आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि छात्रों अपना खुद का बिजनेस खड़ा कर सके. उल्लेखनीय है कि संस्था के छात्रों द्वारा नेत्रहीनों के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट हेलियोस को टर्की में टॉप 100 स्टार्ट अप के लिए चुना गया है.


