- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहर के नरेश द्वारा डिज़ाइन किए लोगो को महाराष्ट्र सरकार द्वारा अवार्ड
इन्दौर. महाराष्ट्र स्टेट कमिशन फॉर राइट टू सर्विसेस के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित लोगो डिज़ाइन कॉम्पटिशन में एरीना गीता भवन के प्रशिक्षित छात्र नरेश अग्रवाल ने जीतकर रु.25000 का नगद पुरस्कार प्राप्त किया.
यह अवार्ड व प्रशस्ति पत्र नरेश अग्रवाल को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडऩवीस ने आयोजित एक समारोह में दिया. एरीना गीता भवन संजय खिमेसरा ने बताया कि नरेश एरीना एनिमेशन, गीता भवन के पूर्व छात्र हैं और इंडस्ट्री में सीनियर विज्युअल डिज़ाइनर के तौर पर कार्यरत है. नरेश अपनी सृजन शक्ति द्वारा नियमित तौर पर अनेक अन्तर-राष्ट्रीय व भारत सरकार के कॉन्टेस्ट जीत चुके है.
आप पहले मिशिगन समिट, अमेरिका व सीजी समिट, सियोल, दक्षिण कोरिया के डिज़ाइन कॉन्टेस्ट में विजेता रहे है. भारत सरकार के माई-जीओवी द्वारा आयोजित 4 क्रिएटिव कॉन्टेस्ट (लोहरी, मकर संक्रांति, पोंगल, क्रिसमस के ई-ग्रीटिंग्स) में भी नरेश विजेता चुने गए एवं उनके कार्य की सराहना के साथ ही उन्हे नगद अवार्ड भी प्राप्त हुए हैं.
इसके अलावा नरेश ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फ़ाउंडेशन, बिनयतारा फ़ाउंडेशन, मित्तल ग्रुप आदि के डिज़ाइन कॉन्टेस्ट भी जीते है. इंपेटस की सहयोगी कंपनी क्लियरट्रेल में कार्यरत नरेश को वहाँ स्टार ऑफ द क्वार्टर अवार्ड प्राप्त हुआ.


