- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
मुख्यमंत्री की इंदौर एयरपोर्ट पर हुई कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग
इंदौर जिला प्रशासन की इसके लिये की सराहना
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आज इंदौर भ्रमण पर वायुयान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आये। इंदौर आते ही एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग करायी। स्क्रीनिंग के रूप में उनका थर्मल गन से तापमान लिया गया तथा ऑक्सीमीटर से उनका ऑक्सीजन लेवल जाँचा गया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासन को इस कार्य में सहयोग करते हुये अपना तापमान नपवाया और ऑक्सीजन लेवल की जाँच करवाई। स्क्रीनिंग के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन की सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन और पुलिस के अधिकारीगण मौजूद थे।


