- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को मिली सौगातें
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बच्चों के लिए कलेक्टर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देशानुसार ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना से हुई है उन्हें मिठाई, गिफ्ट उपलब्ध कराए गए। जिला प्रशासन ने अभिनव पहल करते हुए अनेक बच्चों को दीपावली की बड़ी सौगाते भी दी है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर मनीष सिंह ने निराश्रित बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। श्री सिंह ने अनेक बच्चों की समस्याओं का हाथों-हाथ निराकरण भी किया। इस अवसर पर गांधीनगर निवासी काजल पवार ने बताया कि उसके माता पिता की मृत्यु कोरोना से हुई है। वह तीन बहन और एक भाई है। उनके मकान पर किराएदार ने कब्जा कर रखा है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कब्जेदारो से तुरंत मकान खाली कराया जाए।
इसी तरह अदिति बोरासी ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु भी कोविड से हो गई है। उनके द्वारा जो वाहन लोन पर लिया गया था उसका साढ़े 16 हजार रुपए बकाया है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने वाहन का लोन चुकता करने के लिए साढ़े 16 हजार रुपये का चेक उक्त बालिका को दिया।
इसी तरह राऊ के अशोक विहार में रहने वाले आकाश सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु भी कोरोना से हुई है। उन्होंने मकान बनाने के लिए लगभग 15 लाख रुपए का लोन लिया था। इसमें से अभी 14 लाख रुपए बकाया है। मैं पढ़ाई कर रहा हूं। लोन भरने में असमर्थ हूं। अगर लोन नहीं भरा तो रहने की समस्या हो जाएगी। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिए कि संबंधित बैंक से चर्चा की जाए और जन सहयोग से राशि एकत्रित कर इनके लोन को चुकता किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण भी बच्चों को दिखाया गया।


