- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
राम मंदिर के चिन्मयानंद सरस्वती ने विश्व हिंदू परिषद को समर्पित की निधि राशि
इंदौर. राम मंदिर राष्ट्रमंदिर के रूप में पूरी दुनिया को दिशा प्रदान करने का कार्य करेगा. हिन्दू परिवारों के बलिदान के पश्चात आज की वर्तमान पीढ़ी को यह सौभाग्य मिल रहा है कि वे अपनी आँखों के सामने भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं.
प्रभु श्रीराम ने पुरे देश में राष्ट्रीय एकता को स्थापित किया है, आज हम सभी रामभक्तों का कर्त्तव्य है कि हम सभी अपनी निधि को निर्मित होने जा रहे भव्य मंदिर निर्माण में समर्पित करें. उक्त उद्गगार विद्याधाम पीठ के महामंडलेश्वर चिन्मयानन्द सरस्वती ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीष देते हुए व्यक्त किये.
महाराज द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत को दो लाख ग्यारह हजार की राशी का चेक प्रान्त संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया, प्रान्त प्रचार प्रमुख प्रदीप गोयल, सह मंत्री दिलीप जैन को दिया गया.
इस अवसर पर मुकेश जैन, अजय महेश्वरी, कमल अग्रवाल, प्रमोद मीठा भी उपस्थित थे. ट्रस्ट की ओर से महामंत्री पूनमचंद अग्रवाल, मंत्री पंडित दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र महाजन द्वारा संगठन के सभी अतिथियों का स्वागत किया गया.


