- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
गणतंत्र दिवस पर अफ्रीका के मेरू पर्वत पर लहरायेगा स्वच्छता का परचम
पाटीदार इंदौर के नागरिकों को देंगे स्वच्छता का संदेश
इंदौर. इंदौर की सफाई का डंका अब अफ्रीका के मेरू पर्वत पर भी बजेगा। पांचवी बार इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिये यहाँ के नागरिक हरसंभव जतन कर रहे है। इंदौर वासियों की जागरूकता ही इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले चार वर्षों से पहला स्थान दिलाती आयी है।
अब इसी जागरूकता का संदेश लेकर इंदौर के पर्वतरोही अफ्रीका के मेरू पर्वत की चढ़ाई करेंगे.
गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्दौर के 24 वर्षीय श्री मधुसूदन पाटीदार अफ्रीका के मेरू पर्वत की चढ़ाई करेंगे साथ ही वहां 26 घंटे रुक कर पर्वत की सफाई करेंगे।
श्री पाटीदार अफ्रीका के मेरु पर्वत से इंदौर की जनता को स्वच्छता में इंदौर को लगातार पांचवीं बार नम्बर-वन रहने व स्वच्छता का पंच लगाने का संदेश देंगे. श्री पाटीदार को गुरूवार को इंदौर के सिटी बस आफिस से सांसद शंकर लालवानी, प्रभारी आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य व नागरिकों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।


