- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि में कोई कसर बाकी न रखे
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने इंदौर में किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
इंदौर. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए हर संभव प्रयास किए जाय।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर गुरुवार को इंदौर दौरे पर थे।
उन्होने ग्रेटर ब्रजेश्वरी , विष्णुपुरी, आनंदा कालोनी, महालक्ष्मीनगर, आदि क्षेत्रों में पहुंचकर उपभोक्ताओं से चर्चा की. विष्णुपुरी में बिजली ट्रांसफार्मर (डीटीआर) के मीटर में गड़बड़ी पाए जाने पर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए. ऊर्जा मंत्री ने पोलोग्राउंड स्थित जीपीएच जोन का भी निरीक्षण किया। वहा अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई व सुधार के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पोलोग्राउंड स्थित कंपनी मुख्यालय में बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग व उपभोक्ता सेवा के लिए कमर कसकर कार्य करने का आह्वान किया.
इस दौरान मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर, मनोज झंवर कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, श्री गजरा मेहता , शहर अधीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। श्री तोमर पत्रकार से भी चर्चा की व राज्य शासन की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
उपभोक्ताओं के परिसर पहुंचकर मीटर देखे
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सुबह ब्रजेश्वरी कालोनी में उपभोक्ता राजकुमार माणकचंद्र के परिसर में मीटर चेक किया. यहां उन्होंने बिजली व्यवस्थाओं पर संतोष जताया. यहां उपभोक्ता का 10 किलोवाट का कनेक्शन है, बिल 3 हजार 818 रूपये का रहा.
श्री तोमर ने जैन मिठाई भंडार परिसर में कुछ देर रूककर बिजली वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। वहां पोहे का भी लुत्फ उठाया। शाम को वे विष्णुपुरी पहुंचे, वहां एक ट्रांसफार्मर से बिजली प्रदाय की जानकारी ली. बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) का मीटर खराब पाए जाने पर जांच के निर्देश दिये।


