- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कलेक्टर ने विभिन्न विभाग प्रमुखों से माँगे सुझाव
समाज का हित एवं कमजोर वर्ग का उत्थान है मुख्य उद्देश्य
इंदौर. कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, सहकारिता, स्कूल शिक्षा, खाद्य, लेबर, बैंक एवं एमपीईबी के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित सुझाव जाने।
बैठक में इन विभागों द्वारा सुझाए गए ऐसे प्रयासों को शामिल किया गया जिससे सरकार बिना अतिरिक्त वित्तीय व्यय के समाज एवं कमजोर वर्ग के हित में कार्य कर सके। बैठक में बताया गया कि शासन का उद्देश्य समाज में ऐसी सकारात्मक पहल करना है जिससे संपूर्ण समाज का विकास हो सके।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव द्वारा समस्त कलेक्टर्स को जिलेवार सुझावों की एक सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा आज विभाग प्रमुखों से सुझाव लिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित थीं।


