- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कंप्यूटर बाबा को दिगंबर अखाड़े ने किया निष्कासित
इंदौर. दिगम्बर अखाड़ा से कम्प्यूटर बाबा को निष्कासित कर दिया गया है. अखाड़े के नरेन्द्र गिरी ने इसका एलान किया. कम्प्यूटर बाबा के निष्कासन के बाद अब इलाहाबाद कुंभ अखाड़े की गतिविधियों में उनके शामिल होने पर भी रोक लग गई है. दिगंबर अखाड़े ने कम्प्यूटर बाबा के निष्कासन की घोषणा की.
गौरतलब है कम्प्यूटर बाबा को शिवराज सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो सरकार पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर लगातार शिवराज सरकार के ख़िलाफ मोर्चा खोले हुए थे.
बताया जाता है कि वो सरकार से नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग कर रहे थे. उन्होंने मन की बात के ज़रिए सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था. हाल ही में 23 अक्टूबर को इंदौर, 30 अक्टूबर को ग्वालियर में उन्होंने मन की बात के ज़रिए संत समागम किया और अब 4 नवंबर को खंडवा, 11 नवंबर को रीवा, 23 नवंबर को जबलपुर में संतों के समागम में मन की बात करने की तैयारी में हैं.
मैं पीछे नहीं हटूंगा
वहीं मामले में कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि अखाड़ा परिषद की स्थापना धर्म को बचाने रक्षा के लिए की थी न कि शिवराज सरकार को बचाने के लिए, पर मैं पीछे नही हटूंगा में धर्म की रक्षा करूँगा, गो माता की रक्षा करूँगा. मेरा मुह बंद करने का प्रयास किया जा रहा है. हम पंडोरकर सरकार का आमंत्रण भो स्वीकार करेंगे.


