- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मध्य्रपदेश का स्थापना दिवस मनाया
इंदौर. प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 01 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इंदौर के कलेक्टर ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रोरेट परिसर में ही अहिल्या आश्रम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने निमाड़ी लोक नृत्य पर आधारित रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी स्कूल की बालिकाओं ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान भी हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निधि निवेदिता, श्री कैलाश वानखेड़े, श्री अजय देव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



