- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नंदकुमार ने थाने में की फर्जी पत्र की शिकायत
इंदौर. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी पत्र की शिकायत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदरकुमार सिंह ने एरोड्रम थाना में करवाई. शिकायत में उन्होंने कहा कि इस पत्र की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाए.
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदरकुमार सिंह के नाम से एक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम लिखा पत्र वायरल हो रहा था. इसमें उन्होंने राजपूत समाज और उनके कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात लिखी थी. इस पत्र के वायरल होने के बाद भाजपा के अंतर्कलह जैसी बात सामने आ रही थी और राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई थी.
इस पत्र का अफवाह पर विराम तब लगा जब नंदकुमार सिंह चौहान शाम को एरोड्रम थाना पहुंचे. वहां उन्होंने थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की कि मैं निज प्रवास पर इंदौर में अपने दामाद के यहां दो दिन से रूका हुआ हूं. आज सोशल मीडिया पर मेरे नाम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम लिखा फर्जी व कूटरचित पत्र किसी ने जारी किया है. इस फर्जी पत्र की जांच का संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए.
उनके साथ भाजपा के भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, बालकृष्ण अरोरा, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, मीडिया सहायक वरुण पाल उपस्थित थे.
चुनाव आयोग भी जाउंगा: चौहान
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा है कि आज सोशल मीडिया पर मेरे नाम से प्रचारित की गयी चिठ्ठी विरोधियों का घटिया हथकंडा है, ऐसा करके वे मेरी संगठन निष्ठा और कार्यकर्ता भाव को प्रभावित नहीं कर सकते. मैं यह साजिश करने वालों को सजा दिलाकर ही दम लूंगा.
श्री चौहान ने फर्जी चिठ्ठी की बकायदा लिखित शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में कर दी है और चुनाव आयोग को शिकायत करने का भी ऐलान किया है. श्री सिंह ने कहा है कि जिस तरह की चि_ी सोशल मीडिया में प्रचारित की जा रही है, वह उन्होंने नहीं लिखी है,
बल्कि उनके लैटरहैड को किसी ने चोरी करके अथवा नकली छपवाकर अनुचित इस्तेमाल करते हुए उनकी और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया है. उन्होंने इसे विपक्षी दल की ओछी हथकंडेबाजी बताते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की है साथ ही निर्वाचन आयोग से भी शिकायत करने की बात कही है।
चित्र- नंदकुमार.


