- हियरज़ैप ने एम्प्लीफॉन इंडिया का किया अधिग्रहण, भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति का उदय
- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने ईबीजी ग्रुप के इंटीग्रेटेड वेलनेस सेंटर की नींव रखी
- वर्ल्ड फोकलोर डे: Arunabh Kumar और एकता कपूर के भारतीय मंदिरों और लोककथाओं के साझा प्रेम से बनी ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
- नाचने के लिए तैयार हो जाइए! ‘प्रेम कीटाणु’ के निर्माताओं ने ‘अंडी बंडी’ के लिए ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ, लेकर आए युवाओं के जोश और जश्न से भरा गाना!
- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
सृजन से विसर्जन अभियान की कार्यशाला का सम्मान पत्र देकर समापन
सृजन से विर्सजन कार्यक्रम में गणेश जी की प्रतिमा का सृजन कैसे करना बताया गया। इस 7 दिवसीय कार्यशाला का सम्मान पत्र देकर समापन किया गया।
पिछले 7 दिनों में हरिधाम आश्रम में जल व तलाब संरक्षण समिति के तत्वाधान में लगभग 500 लोगों को बिंदु मेहता व साक्षी आठले ने गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया और गणेश जी की प्रतिमाएं लोगो को लेजाकर घरों में पूजन के लिए उपलब्ध करवाई गई।
समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलराम वर्मा, मेघा बर्वे, हेमल कामत, ओ पी जोशी, सुधीन्द्र मोहन शर्मा , रोटरी क्लब इंदौर अप टाउन से अध्यक्ष आलोक डे , सचिव महेश नागर, मोहिनेश जगवानी , कमल जोशी, विपिन गर्ग, माटी गणेश प्रशिक्षक द्वय बिंदु मेहता, साक्षी आठले और अन्य सहयोगियों हरिधाम आश्रम के सुकदेव जी महाराज कृष्णकांत पारगीर जी, योगेश तोरिया, संजय वाघ जी का रोटरी क्लब इंदौर गैलेक्सी और जल एवं तालाब संरक्षण समिति ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक सुधीन्द्र मोहन शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में निरंतरता का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि पानी को प्रदूषित करना भी पानी की बर्बादी करना ही है. आभार माना क्लब सचिव महेश नागर ने .


