- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
माटी गणेश ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन
श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में में”इको फ्रेंडली गणेश” की प्रतिमा बनाने की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रख्यात शिल्प कलाकार सुश्री तृप्ति मिश्रा के निर्देशन में किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध समिति के समस्त पदाधिकारियो ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ प्रेषित की ।
प्राचार्य डॉ परितोष अवस्थी ने पुष्प गुच्छ से सुश्री तृप्ति मिश्रा का स्वागत किया एवं प्रशिक्षण में विद्यर्थियों से संकल्प करवाया कि गणेश की प्रतिमा मिट्टी से ही निर्मित करें व उसमे शुद्ध प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे ताकि विसर्जन के समय वह प्रकृति में समा सके जिससे पर्यावरण दूषित न हो।
इस अवसर सभी प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।इस ऑनलाइन कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान सर्वधर्म एकता की भावना दिखाई दी।
संचालन डॉ अलका कछवाह ने किया एवं आभार प्रो अंशु मिश्रा ने माना। कार्यक्रम के सूत्रधार सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ वंदना मिश्र थी।।
सभी प्रतिभागियों द्वारा निर्मित प्रतिमाओं में से सर्वश्रष्ठ प्रतिमा को महाविद्यालय के मंदिर में स्थान देकर दस दिवसीय गणेश महोत्सव में पूजा करने हेतु विधि विधान के साथ रखकर अंत मे विसर्जित किया जाएगा।तकनीकी सहयोग डॉ साक्षी मोटवानी ,प्रो राजेश सेठी ने दिया।


