- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की सुरक्षा पर क्रूरतम प्रहार: भाजपा
भारत की सेना का मनोबल व देश तोडऩे वाला घोषणा पत्र
इन्दौर. कांग्रेस का घोषणा पत्र भारतीय राजनीति का अब तक का सबसे खतरनाक घोषणा पत्र है। देशद्रोह जैसे गंभीर अपराध को खत्म कर कांग्रेस देश को तोडऩे व बाटऩे की राजनीति कर रही है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र से अभिव्यक्ति के नाम पर भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों, अलगाववादियों व आतंकवादियों को संरक्षण व पोषण को ओर मजबूती देने का काम किया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र से देश की सुरक्षा पर क्रूरतम प्रहार किया है.
उक्त बातें भाजपा लोकसभा प्रभारी रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकार वार्ता में कही. पत्रकार वार्ता में प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, नगर मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी, अभिषेक बबलू शर्मा, कमल वर्मा उपस्थित थे.
चर्चा करते हुए गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जो घोषण पत्र जारी किया गया है यह राजनीति पर काला दाग है. इतिहास में यह घोषणा पत्र नहीं होकर काले कागज का टूकड़ा है, जिसे जनता आगामी चुनाव में फेक देंगी और कांग्रेस को करारा जवाब देगी. देशद्रोह की धारा में फेर बदलकर कांग्रेस पार्टी देश के टूकड़े करना चाहती है. कांग्रेस अफस्पा खत्म कर सेना से उनके अधिकार छिनना चाहती है.
जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम व झूठ फैलाकर 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इंदौर के 1 लाख 50 हजार किसानों में से 1 लाख 5 हजार किसानों का जो इस श्रेणी में आते है जिनका 10 अरब का कर्जा माफ होना था लेकिन किसी का भी कर्ज माफ नहीं हुआ है सिर्फ भ्रम फैलाकर झूठ बोल गया.मोदी देशहित में ईमानदारी से काम कर रहे.
लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि कांग्रेस के इस घोषणा पत्र से उसका असली चेहरा सामने आ गया है. कांग्रेस का यह घोषणा पत्र 60 साल का झूठ का पुलिंदे के साथ इनकी सोच अलगाववादियों के साथ और पाकिस्तान की मंशा को पूरी करने की रही है. वोट की राजनीति के लिये कांग्रेस गरीबों व किसानों के बीच लगातार झूठ व भ्रम फैलाने का घिनौना प्रयास कर रही है. ये हिसाब मांग रहे है 5 साल का, जबकि जनता ने 60 साल दिये उसमें देश की क्या दुर्दशा हुई यह देश की जनता जानती है. मोदीजी देशहित में ईमानदारी से कार्य कर रहे है, इससे इन्हें तकलीफ हो रही है.
प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र के कांग्रेस नेताओं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कुुुरूप चेहरा इस घोषणा पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने आ चुका है। इसकी भारतीय जनता पार्टी कठोर शब्दों में निंदा करती है। आपने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में अफस्पा की धारा 124 ए को हटाने की जो बात कहीं है यह घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी इस घोषणा पत्र को लालच की कुंडी मानती है.


