- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
आदर्श मतदान केन्द्र के मॉडल का उद्घाटन
इंदौर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में भू-तल पर आदर्श मतदान केन्द्र के मॉडल का उद्घाटन किया.
यह केन्द्र इस बात का द्योतक है कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधायें जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी. सभी आदर्श मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, ट्राईसिकिल, मतदाता विश्राम कक्ष और शौचालय आदि की सुविधा रहेगी.
इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास श्रीमती नेहा मीना, अपर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े, संयुक्त कलेक्टर प्रतुल चंद सिन्हा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जाटव ने मतदाता जागरूकता के लिये हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया.चित्र- आदर्श मतदान केंद्र


