- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
घाटे से उबरने के लिए चला रहा था आईपीएल का सट्टा
क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर. भारत-आस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में सट्टे में हुए लाखों के घाटे से उबरने के लिये आईपीएल में सट्टे को संचालित करने वाले सटोरिए को क्राइम ब्रांच ने गिरफतार किया है.आरोपी से 5 मोबाइल, 1 लेपटाप, 1 एलईडी टीवी, लाखों के हिसाब-किताब की डायरियों सहित 41,100 रुपये जप्त किया गया है.
मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि श्रीनगर एक्सटेंशन कॉलोनी में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है. सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा थाना एमआईजी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बताये स्थान पर पहुँचकर दबिश दी. मकान के अंदर एक व्यक्ति आईपीएल के मैच का लेपटॉप व फोन पर आनलाईन सट्टा लेते हुए मिला.जिसको पकड़कर पूछताछ की गई.
आरोपी ने बताया कि उसे इंडिया-आस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज के दौरान सट्टे के कारोबार मे लाखों का घाटा हो गया था. इसलिये घाटे से उबरने के लिये वह आईपीएल मैचों मे बड़े स्तर पर सट्टे का कारोबार संचाालित कर रहा था. आरोपी पारितोष श्रीवास्तव पिता रमाशंकर श्रीवास्तव (38),निवासी- हाल मुकाम एक्सटेंशन तथा स्थायी पता-फैजाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफतार किया गया है. आरोपी के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 1 एलईडी टीवी, 2 कैलकुलेटर, 1 लेपटाप, लाखों रुपये के हिसाब किताब की डायरियों सहित व 41100 रुपये बरामद हुए हैं.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलत: जिला फैजाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है तथा वर्तमान मे टैक्स कंसल्टेंट, क्रेडिट कार्ड व पेनकार्ड आदि के लिये एजेंट के रुप में काम करता है. आरोपी 6 माह से क्रिकेट के सट्टे का काम कर रहा था.
पॉश इलाके में किराए का मकान
आरोपी पारितोष श्रीवास्तव ने पूछताछ में बताया कि विगत 12 वर्षों से इन्दौर में रह रहा है। आरोपी, एमबीए तक पढ़ा है तथा वर्तमान मे टैक्स कंसल्टेंट, क्रेडिट कार्ड व पेनकार्ड आदि के लिये एजेंट के रुप में इन्दौर में काम करता है. आरोपी श्रीनगर एक्सटेंशन जैसे पॉश ईलाके में राकेश शुक्ला के मकान में विगत पांच साल से किराये से रह रहा था जो कि किराये के मकान में ही सट्टे का कारोबार करने लगा था. आरोपी पारितोष से अन्य सटोरियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ज्ञात की जा रही है.


