- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
चार नंबर मे कांग्रेस के दावेदारो ने एकजुटता का लिया संकल्प
चार नंबरी कांग्रेसी दीपक राजपूत ने दिखाई बड़ी ताकत
इंदौर। स्कीम नं 71 स्थित सुरूचि गार्डन मे विधानसभा क्षेत्र क्र. 4 मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया समारोह का आयोजन चार नंबर से कांग्रेस के मजबूत दावेदार दीपक राजपूत ने किया था । इसमे चार नंबर के सभी कार्यकताओ का सम्मान किया गया ।
चार नबंरी कांग्रेस के सात दावेदारो को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी,विधानसभा प्रभारी व पर्यवक्षक निमिश शाह, पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट,शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,वरिप्ठ कांग्रेस नेता कृपाशकर शुक्ला,सुरेश मिंडा ने एकजुटता का संकल्प दिलाया. साथ ही सातो उम्मीदवारो जिसमे दीपक राजपूत,सुरजीत चडढा,,प्रीतम माठा,रचना सितलानी,शरद सिसौदिया,अरविन्द जोशी,अशोक जायसवाल सहित अन्य उम्मीदवारो ने एक दूसरे का हाथ उठाकर कहा कि हम सात पांडव मिलकर एकुजटता के साथ चुनाव लडेगेें भले ही ही टिकट हम सातो मे से किसी को भी मिले हम हार नही मानेगें ।
हम किसी व्यक्ति को ध्यान मे रखकर नही हाथ के पंजे के निशान को देखकर चुनाव लडेगें । वही उन्होने ये भी कहा कि अगर हम सातो को छोड किसी बाहरी को टिकट दिया तो हम बर्दाष्त नही करेगें। सम्मान समारोह की षुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई । 4 नंबर के दावेदार व मध्यप्रदेष चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक दीपक राजपूत ने अपनी दावेदारी को मजबूत कर दिया ।
राजपूत का वर्चस्व 4 नंबर की जनता के साथ साथ हर घर घर मे संपर्क है। आयोजन मे दीपक राजपूत ने प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी,पर्यवक्षेक निमिश शाह, पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट,षहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया । समारोह मे बडे नेताओ ने कार्यकर्ताओ के विचार भी सुने ।
प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की अयोध्या कहे जाने वाली विधानसभा 4 में इस बार कांग्र्रेस की जीत मजबूती के साथ होगी अबकी बार बदलाव जरूर होगा । पर्यवक्षक निमिश शाह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही इस बार हम भाजपा की सरकार को उखाड फेकेगे।
पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि अब कांग्रेस एकजुट हो गई है कार्यकर्ता ही हमारी पहचान है । षहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत जरूर रंग लायेगी । चार नंबर के मजबूत दावेदार दीपक राजपूत ने कहा कि हम सभी दावेदार एकजुट है एकता मे ही भरपूर षक्ति है इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। इस अवसर पर बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।


