- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मजबूरी की सरकार बनाने के लिए निकले है महागठबन्धन के नेता: रूपाणी
इंदौर. आज लाभ मंडपम में राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा कार्यक्रम गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विजय रूपाणी ने कहा कि मेरे जैसे छोटे से जैन समाज के कार्यकर्ता को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया ये भाजपा व मोदीजी के कारण ही संभव हो पाया, बाकी अन्य दलों में जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद के आधार पर अवसर मिलता है।
आपने कहा कि अहिंसा, अपरिग्रह हमारी मान्यता है। आपने कहा कि इस देश का सर्वांगीण विकास के लिये इस बार के चुनाव कुछ अलग है। मुद्दे अलग है, किसके हाथ मे देश सुरक्षित है, इसकी रक्षां कौन करेगा, इसके लिए देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, कौन दे सकता है मजबूत प्रधामनंत्री ? सिर्फ देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ही हमारे मजबूत प्रधानमंत्री हो सकते है।
हमारे चोकीदार श्री नरेन्द्र मोदी देश की सेवा चौकन्ने होकर करते है, 18 घंटे काम करते है, कभी बीमार भी नही पड़े। उन्होंने गुजरात के विकास के लिए काफी परिश्रम किया है, ऐसे चोकीदार जो सोते नही है ताकि देश की जनता आराम से सो सके इसलिये हमेशा चौकन्ने रहते है वहीं दूसरी और महागठबंधन नहीं ठगबंधन की जमात है, जोर जोर से चिल्ला रहे है मोदी हटाओ-मोदी हटाओ..इस ठगबंधन में लालू है, जो जेल में है।
ममता दीदी ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को सुविधाएं देकर बंगालियों का हक़ मार रही है। मायावती उत्तर प्रदेश की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक है। पूरे प्रदेश में सिर्फ हाथी की प्रतिमाएं बनवाती रही, सड़के, स्कूल, अस्पताल नही बनवा पायी।
मुलायमसिंह की साईकल पंचर हो गयी। इन सबके सरदार राहुल गांधी है, इनकी भ्रष्टाचारी मंडली का सबको पता है। जो अपने सिर पर साफ़ा बांध कर निकले है, लेकिन कोई भी दल इन्हें प्रधानमंत्री नही मान रहा है, सभी अपने सिर पर साफ़ा बांध कर घूम रहे है।
श्री रूपाणी ने कहा मध्यप्रदेश की बात तो आप सब ही जानते है, 3 महीने की सरकार में घोटाले होने लगे है, ये अस्थिर सरकार है। स्थिर और मजबूत सरकार देश में अगर कोई दे सकता है तो वो है नरेंद्र मोदी। सुरक्षित और विकसित भारत अगर कोई दे सकता है तो वो है नरेद्र मोदी, आतंकवाद-नक्सलवाद को कोई जवाब दे सकता है तो वो है नरेंद्र मोदी। मोदीजी के डर से ये सब मजबूरी की सरकार बनाने निकले है।
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन व भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने भी राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा विषय पर उपस्थित जैन समाज के प्रबुद्धजनों के समक्ष अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने भी राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा विषय पर बोलते हुए कहा कि इन पांच वर्षो में राष्ट्रवाद को शिखर पर रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए सरकार ने काम किया है। भारतीय जनता पार्टी देश का एक मात्र राजनैतिक दल है। जो राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है, हमारे लिये राष्ट्र से ऊपर कोई नहीं है।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं दीपक जैन टीनू ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, श्री अभय छजलानी, पीयूष जैन, भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी, विमल नाहर, अजीत लालवानी, भगवतसिंह नागोरी, वल्लभभाई पटैल, अश्विन शाह, डॉ. योगेश शाह, होलास राय सोनी, दीपक जैन, टीनू, भारत पारख सहित बड़ी संख्या मेंं जैन समाज का प्रबुद्धवर्ग उपस्थित था।


