- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कोरोना काल को एक अवसर की तरह लेना चाहिए: अग्रवाल
इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया के इंदौर चैप्टर द्वारा आज ICSI जीएसटी सप्ताह के अंतर्गत “माल एवं सेवा कर (GST) में कंपनी सेक्रेटरीज के लिए व्यावसायिक अवसर” विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया ।
इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस अमरीश कुमार चौरसिया ने बताया की, इंदौर चैप्टर ने इस महामारी की स्थिति में सदस्यों / छात्रों द्वारा ज्ञान को अद्यतन करने और समय का बुद्धिमानी से उपयोग करने के लिए विभिन्न विषयों पर वेबिनार आयोजित किये हैं।
इस वेबिनार को ICSI के पूर्व अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं ICSI राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग विशेष अतिथि ने सम्बोधित किया। “माल एवं सेवा कर (GST) में कंपनी सेक्रेटरीज के लिए व्यावसायिक अवसर” विषय पर इंदौर के वरिष्ठ चार्ट्रेड अकाउंटेंट श्री कृष्ण गर्ग ने सम्बोधित किया।
सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा की आज कोरोना काल को सदस्यों को एक अवसर की तरह लेना चाहिए एवं इस बदले हुए माहौल में अपने आप को और अधिक दक्ष बनाने में एवं समाज के लिए काम करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
ICSI के अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि “जीएसटी के आते ही आईसीएसआई हमेशा सबसे आगे रहा है। चाहे वह मासिक जीएसटी समाचार पत्र के माध्यम से कराधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का प्रसार करना हो या जीएसटी पर शैक्षिक श्रृंखला के माध्यम से अपडेट साझा करना हो या जीएसटी पर एक कोर्स शुरू करना हो या सबसे बड़ा कराधान पाठ के लिए गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना हो। आईसीएसआई ने यह सब किया है और देश के जीएसटी प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
सीए श्री कृष्ण गर्ग ने अपने सेशन में माल एवं सेवा कर (GST) के बारे में बताया एवं साथ ही कंपनी सचिवों को GST के क्षेत्र में बने नए अवसरों के बारे में बताया।
इस वेबिनार में कई कंपनी सचिवों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए ।


