- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इंडेक्स अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल
दिव्यांग महिला घर में गिर कर घायल हो गयी थी लेकिन इंडेक्स से स्वस्थ हो कर घर लौटी
इस महामारी के दौरान एक दयनीय मामला दिनांक 24 जून 2020 को रात 11. 30 बजे देखने मिला, एक वृद्ध दिव्यांग महिला जो सेवानिवृत संस्कृत शिक्षिका है,जिनकी उम्र 66 साल है। जो इस महामारी के दोरान स्वयं के घर में गिर गयी थी और उनकी तबियत बहुत नाजुक हो गयी थी।
उन्हें दस्त, तेज बुखार, साँस लेने में तकलीफ थी एवं वो स्वयं के पैरो पर खड़ी भी नही हो पा रही थी। इस अवस्था में रात 11 :30बजे जहा ग्रीन जोन व रेड जोन के अन्य सभी अस्पतालों ने रात में व्यवस्था के आभाव के कारण एवं कोविड 19 के लक्षणो के संशय की वजह से महिला को भर्ती करने को तैयार नही थे।
ऐसे में इंडेक्स मेडिकल अस्पताल प्रबन्धन “गीतांजली जी ” ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए, स्वयं इंडेक्स हॉस्पिटल के स्टाफ से समन्वय कर महिला मरीज को उसी रात भर्ती करा दिया, साथ में उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया और डॉक्टर्स के निष्ठापूर्ण प्रयासों से महिला दिनांक 4 जुलाई 2020 को ठीक होकर परिवारजनों साथ घर लौट रही है, अब उनकी तबियत में काफी सुधार है, साथ ही उनकी कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आई।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंहभदौरिया ने बताया कि मैं सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ,जिन्होंने इस बीमारी का निडर हो कर सामना किया और आज वो इस बीमारी को हरा करअपने अपने घर को लौट रहे है।
मैं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ,डॉक्टर्स, व हर वर्ग के कर्मचारियों को मैं हाथ जोड़कर नमन करता हूँ, जिनके बिना यहसफलता मिलना नामुमकिन है. कोरोना ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें संक्रमण के डर सेआपके परिवारजन तक आपको छू नही सकते ऐसे में अस्पताल प्रबंधन अपना परिवार छोड़ करआपके लिए 24 घंटे आपकी सेवा करता है व आपके लिए हर सुविधाएं उपलब्ध करवाता है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।
अदिति सिंघल (लोकोपकार अध्यक्ष) ने कहा मैं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटरडॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, चित्रा जी,डॉ. सुधीर मौर्या, डॉ. प्रखर, डॉ. अनुभव, डॉ. यश, डॉ. अभय मनचंदा, डॉ. शाक्षत जी,नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवालव् अन्य हॉस्पिटल स्टाफ को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हु , साथ ही हमारे द्वारा भेजे गये रोगी में सुधार की नियमित रिपोर्टिंग करने व संस्था के साथ समन्वय बनाते हुए सफल उपचार करने व सही जीवन परियन्त के लिए काउंसलिंग करने हेतू में इन सभी कि आभारी हूँ|


