- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
कोरोना को परास्त कर 35 मरीज अस्पताल से हुये डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। कोरोना से प्रभावित मरीज भी बड़ी संख्या में ठीक होकर अपने घरों की और अस्पताल से लौट रहे है। मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में आज अरविंदो अस्पताल से आज 35 मरीजों को सफल उपचार कर डिस्चार्ज किया गया।
इंदौर में सफल उपचार से कोरोना प्रभावित मरीजों में विश्वास बढ़ रहा है कि निश्चित ही स्वस्थ होंगे। फिर भी एहतियात के रूप में प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अत्यंत जरूरी है। जरा सी असावधानी बड़ी परेशानी बनेगी। एहतियात हमेशा बरतें। सतर्क और सावधान रहें।
मॉस्क पहने, सेनेटाईजर का उपयोग करें। डिस्चार्ज होकर घर लौट रहे मरीजों ने डॉक्टरों, नर्स, अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना तथा उन्हें धन्यवाद दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 3 जुलाई 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 842 हैं। बुलेटिन के अनुसार 3 जुलाई 2020 तक 90 हजार 188 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 4 हजार 810 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 241 की मृत्यु हुई। इंदौर में 3 जुलाई 2020 तक 3 हजार 727 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।


