- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर के स्मार्ट मीटर योजना का अनुसरण अन्य शहरों में होगा
ऊर्जा सचिव व मप्रपक्षेविविकं के चेयरमैन श्री त्रिपाठी ने ली बैठक, देखा स्मार्ट मीटर कंट्रोल रूम
इंदौर. शहर के स्मार्ट मीटर की योजना बेहतर ढंग से क्रियान्वित हुई है, यहां का अनुसरण अन्य शहरों में भी किया जाएगा। स्मार्ट मीटर से लाइन लास रोकने, राजस्व संग्रहण बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने में सफलता मिल सकी है।
ये विचार मप्र के ऊर्जा सचिव एवं मप्रपक्षेविविकं के चेयरमैन श्री आकाश त्रिपाठी ने व्यक्त किए। वे शनिवार को पोलोग्राउंड इंदौर में सम्पन्न हुई बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल भी मौजूद थे।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निराकरण, लाइन लास घटाने, राजस्व संग्रहण ठीक प्रकार से करने एवं फीडबैंक अच्छा मिलने के लिए सक्रियता बढ़ाना होगी, इसके लिए लक्ष्य आधारित योजना पर काम करना होगा।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि इंदौर के स्मार्ट मीटर से शहर का लाइन लास घटा है, राजस्व संग्रहण तुलनात्मक बढ़ा है, चोरी काफी हद तक रोकने में सफलता मिली है। श्री नरवाल ने बताया कि इंदौर शहर के बाद अगस्त से महू, देवास, उज्जैन, रतलाम, खरगोन शहरों के प्रत्येक फीडर पर शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
श्री त्रिपाठी एवं श्री नरवाल ने बैठक के बाद स्मार्ट मीटर के अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया और कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक श्री गजरा मेहता, मुख्य अभियंता श्री एसआर बमनके, श्री पुनीत दुबे, अधीक्षण यंत्री श्री डीएस चौहान , श्री कामेश श्रीवास्तव, कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नवीन गुप्ता आदि मौजूद थे।


