- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
निगम ने 4 जर्जर व खतरनाम मकानों को तोड़ा
इंदौर. नगर निगम की टीम ने गुरुवार को अतिखतरनाक मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की. टीम सुबह जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और 4 जर्जर मकानों को ध्वस्त कर दिया. ये सभी मकान ऐसी हालत में थे कि कभी भी गिर सकते थे. इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.
निगम ने जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई सुबह पारसी मोहल्ले से शुरू की. सुबह साढ़े 8 बजे उपायुक्त लता अग्रवाल टीम और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची. टीम ने मकान को गिराने के लिए पहले ही नोटिस चस्पा कर दिए थे, जिस कारण सुबह यह मकान पूरी तरह से खाली मिला. इस पर टीम ने जेसीबी की मदद से मो. अकील पिता फजल खान के मकान को गिरा दिया. यहां से निगम की टीम सिलावटपुरा पहुंची. यहां पर भी नोटिस के साथ कागजी कार्रवाई पहले ही टीम ने पूरी कर ली थी. ऐसे में टीम मौके पर पहुंचते ही रिया पिता रत्नेश के मकान को जमींदोज करने में जुट गई.
यहां से टीम लोहार पट्टी पहुंची और संजय और कमल के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई को अंजाम दिया. ये दोनों ही मकान बहुत बुरी हालत में पहुंच चुके थे. कार्रवाई को अंजाम देने के बाद अधिकारियों का कहना था कि अब लगातार यह कार्रवाई जारी रहेगी. हमने पहले ही 20 से ज्यादा अति खरतनाक मकानों को चिन्हित कर लिया है. मकानों को गिराने के पहले सभी को नोटिस देकर सूचना दे दी गई है.
यहां पर की कार्रवाई
उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल के निर्देशन में आज निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा झोन 18 वार्ड 63 अंतर्गत मोहम्मद अकिल पिता फजल खान 15/7 पारसी मोहल्ला का मकान तोड़ा गया. झोन 2 वार्ड 68 अंतर्गत रिया रत्नेश कुसमाकर 39 सिलावट पुरा का 15 बाय 50 जी प्लस वन कच्चा व लकडी का खतरनाक व जर्जर मकान जेसीबी के माध्यम से तोडने की कार्यवाही की गई. इसके साथ ही कमल सोमानी 60 लोहार पटटी मौलाना आजाद मार्ग स्थित 10 बाय 50 का जी प्लस 1 जर्जर और संजय चित्तोडा 61 लोहार पटटी मौलाना आजाद मार्ग स्थित 10 बाय 50 का जी प्लस 2 का जर्जर व खतरनाक मकान जेसीबी के माध्यम से तोडा गया. कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक व भवन दरोगा उपस्थित थे.


