- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
साइकल चालकों ने वित्तीय जागरुकता बढ़ाने के लिए 1300 किलोमीटर की दूरी तय की
सीएफए सोसाइटी ने इंदौर में किया अपने जन निवेश अभियान का समापन
इंदौर. आम जनता में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के प्रयास में सीएफए सोसाइटी इण्डिया- इण्डियन एसोसिएशन आॅफ इन्वेस्टमेन्ट प्रोफेशनल्स- नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपोज़िटरी लिमिटेड ने 15 से 29 नवम्बर के बीच एक अनूठी पहल ‘जन निवेश अभियान’ का आयोजन किया। इस साइकल यात्रा की शुरूआत मुंबई और गुरूग्राम से हुई, जिसका समापन आज इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ।
साइकल चालकों ने 100 से अधिक गांवों, नगरों और शहरों को कवर किया तथा हर लोकेशन पर निवेशकों के लिए इन्वेस्टर एजुकेशन सेमिनार आयोजित किए। मुंबई और गुरूग्राम से रवाना होने के बाद साइकल चालक अहमदाबाद में एकसाथ मिल गए और फिर धार से होते हुए इंदौर तक की यात्रा एक साथ पूरी की। जन निवेश अभियान का समापन 29 नवम्बर 2019 को इंदौर केे अभय पराशर इंडोर स्टेडियम में हुआ, हमें उम्मीद है कि यहां 2000 से 4000 उपस्थितगण हमारे विशेषज्ञों को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।
हर पड़ाव पर सीएफए सोसाइटी इण्डिया ने स्थानीय समुदायों को विभिन्न नीतियों के बारे में जागरुक बनाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए, जिनके माध्यम से उन्हें जानकारी दी गई कि विनियामकों और नीति निर्माताओं को आम लोगों की बचत एवं निवेश को अनुकूल बनाने के लिए क्या कदम उठाए हैं।
यह आयोजन प्रवक्ताओं के एक पैनल द्वारा किया गया जिनमें वित्तीय नियोजन कार्यकर्ता, निवेश विशेषज्ञ, सेबी से रिसोर्स सपोर्ट पर्सन मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर उन्हें व्यक्तिगत बचत प्रक्रिया की योजना एवं इसके फायदों के बारे में जानकारी दी।
सीएफए सोसाइटी इण्डिया की स्थापना अप्रैल 2005 में स्थानीय निवेश पेशेवरों के सहयोग से की गई, जिनमें पोर्टफोलियो प्रबंधन, सिक्योरिटी एनालिस्ट, निवेश सलाहकार और अन्य वित्तीय पेशेवर शामिल थे, जिन्होंने भारत के निवेश उद्योग में नैतिक एवं पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर नवनीत मुनोत, चेयरमैन, सीएफए सोसाइटी इण्डिया एवं चीफ़ इन्वेस्टमेन्ट आॅफिसर, एसबीआई फंड्स मैनेजमेन्ट ने कहा ‘‘जन निवेश अभियान हमारी अनूठी पहल है, जिसने आम जनता में महत्वपूर्ण प्रभाव उत्पन्न किया है। हम इस ऐतिहासिक अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों एवं साझेदारों को बधाई देते हैं। हमें खुशी है कि हमें भारत के स्थायी एवं समान विकास में योगदान देने का अवसर मिला है।’’
अनिल घेलानी, सीएफए वाईस चेयरमैन, सीएफए सोसाइटी इण्डिया एवं हैड, पैसिव इन्वेस्टमेन्ट, डीएसपी म्युचुअल फंड ने कहा, ‘‘हम यहां नहीं रूकेंगे!! हम मुंबई और गुरूग्राम से इंदौर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी यह यात्रा जारी रहेगी हम वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।’’
किशोर बागरी, डायरेक्टर, सीएफए सोसाइटी इण्डिया ने कहा, ‘‘हमने अनुशासित निवेश के माध्यम से आम जनता को बचत, सुरक्षा एवं सम्पत्ति निर्माण का संदेश दिया है। अभियान के संयुक्त प्रयास आम जनता कों जागरुक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर लोगों को संचय सुरक्षा और समृद्धि के त्रिकोण अमल में लाने और आर्थिक रूप से सुखद जीवन व्यापन करने का संदेश दिया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।’’
राजेन्द्र कलूर, डायरेक्टर, सीएफए सोसाइटी इण्डिया ने कह, ‘‘यह हमारे लिए खुशी का मौका है, हम महाराष्ट्र, गुजरात और एमपी की यात्रा करते हुए यहां पहुंचे हैं। वित्तीय साक्षरता समय की मांग है, जो आज एक लहर बन गई है जो आम जनता को जागरुक बनाकर एक बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है।’’


