- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमएसएमई करेगा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की स्किल डेवलप
आईआईएसटी कॉलेज और एमएसएमई के बीच एमओयू
इंदौर। इंजीनियरिंग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के मकसद से आईआईएसटी कॉलेज ने एमएसएमई के साथ एमओयू साइन किया है । एमओयू के साइन हो जाने के बाद आईआईएसटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को एमएसएमई के टूल रूम में ट्रेनिंग मिलेगी और उनकी स्किल डेवलप हो सकेगी ।
आईआईएसटी के डायरेक्टर जनरल श्री अरुण एस भटनागर ने बताया कि बदलते परिवेश में छात्रों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिए यह समझौता काफी महत्वपूर्ण है । इस समझौते के तहत आय आय एस टी के इंजीनियरिंग के छात्रों की जहां टेक्निकल स्किल डेवलप हो सकेगी वहीं छात्रों , शोधार्थियों और प्राध्यापकों के लिए एमटेक करने के लिए भी यह काफी कारगर साबित होगा ।
इसके साथ ही उन्नत एप्लीकेशन डेवलप करने में भी यह करार काफी मददगार होगा । एमएसएमई टूल रूम छात्रों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करेंगे । इस संबंध में आईआईएसटी के डायरेक्टर जनरल अरुण एस भटनागर , एमएसएमई के मैनेजर श्री सी एस शर्मा के बीच यह समझौता हुआ ।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ रघुवीर , सी ए ओ कर्नल सिद्धार्थ राजगुरु , सीडी ओ श्री मुकेश तिवारी , सीनियर इंजीनियर डॉ अनिल कुमार , श्री आर नायर हेड एचआर एमएसएमई , इंजीनियर श्री वैभव सोनी , मैकेनिकल विभाग के एचओडी डॉ विवेक मिश्रा व आई आई एस टी इंदौर के विभिन्न संकायो के प्राध्यापक गण मौजूद थे।


