- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
छात्राओं को सायबर स्टॉकिंग से बचने के उपाय बताए
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत सायबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. इस लोकप्रिय अभियान की 284 वीं कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में किया गया. इसमें 160 छात्र-छात्राओं व फेकल्टी ने भाग लिया और सायबर सुरक्षा के मूलमंत्रों की जानकारी प्राप्त की.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री कपूर द्वारा सायबर अपराध बढऩे के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया गया. सायबर अपराध बढऩे का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना, नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वल्र्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढऩे का मुख्य कारण है. आजकल अपराधी भी हमारी सोशल मीडिया पर शेअर की गई जानकारी का उपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे रहे है.
सायबर स्टॉकिंग के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि वर्चुअल वल्र्ड में यदि कोई बार-बार आपका पीछा करता है, बार-बार एसएमएस, फोन कॉल करता हैं अथवा फेसबुक पर लगातार फालो करता हैं तो यह सब सायबर अपराध की श्रेणी में आता है. खासतौर पर छात्राओं को सायबर स्टॉकिंग से बचने के संबंध में बताया गया कि कभी भी इस प्रकार की स्थिति बने तो उसकी अवहेलना नहीं करें व तत्काल अपने परिवार के सदस्यों को बताऐं व जिन पर विश्वास करते हो तो उन्हें बताऐ और फिर भी यदि इस स्थिति में सुधार न हो तो पुलिस को अवगत कराएं.
ऐसा कोई सा भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस जिसे प्रोग्राम किया जा सकता है, उससे सायबर अपराध घटित हो सकता है, इसलिये इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें.
आईटीएक्ट की जानकारी दी
इसके अतिरिक्त आई.टी. एक्ट की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर द्वारा सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया. इस अवसर पर विशेष रूचि लेने वाले छात्र-छात्राओं में से कु. सुरभि वागदरे एवं मयंक को अमनि द्वारा प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.
कार्यशाला समापन पर संस्था की ओर से डायरेक्टर श्री पी.के.दुबे ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक कृपाशंकर सिंह व उप पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे.


