- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
प्री रीजन मीट में नीरज को दी श्रद्धांजली
इंदौर. लायनेस डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 रीजन 3 की रीजनल कोआर्डिनेटर लायनेस कल्पना बंडी द्वारा होटल रिद्धिसिद्धि में प्री रीजन मीट का आयोजन किया गया.
इसमें गेस्ट स्पीकर के रूप में पास्ट मल्टिपल प्रेसीडेंट लायनेस प्रभा जी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट निर्मला वोहरा (डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर) उपस्थित थी.
साथ ही रीजन-3 के अंतर्गत आने वाले क्लब लायनेस क्लब ऑफ इंदौर वेस्ट के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, लायनेस क्लब ऑफ देवास सिटी के अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष उपस्थित थे.
रूचि क्लब की अध्यक्ष मधु जैन एवं सुनीता जी भी उपस्थित ती. रीजनल कोआर्डिनेटर कल्पना बंडी के रीजन-3 के क्लबों के सहयोग से बाल गंगाधर तिलक एवं सुभाषचंद्र बोस की जन्मजयंति भी मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजली भी दी गई.
ला. सुनिता ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सभी अपनी कलम का उपयोग करना चाहिए. साथ ही विश्व विख्यात कवि गोपालदास नीरज को भी क्लबों द्वारा श्रद्धांजली दी गई.


