- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के 60वे स्थापना दिवस पर मनाया जायेगा हीरक जयंती समारोह
समारोह की तैयारियों हेतु परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न , सांसद श्री लालवानी एवं संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने लिया पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा
इंदौर. इंदौर की शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के 60वे स्थापना दिवस के अवसर पर हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना शिवाले सोलंकी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि 19, 20 एवं 21 नवम्बर को श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के 60वे स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह के दौरान फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का व्याख्यान, साहित्य संगोष्ठी, वृक्षारोपण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।समारोह के दौरान पाठकों के लिये 250 रूपये होगा सदस्यता शुल्क
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय इंदौर की ऐतिहसिक धरोहर है। पुस्तकालय के स्थापन दिवस पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय समारोह को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाये। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिले के पाठकगण जो लाइब्रेरी की सदस्यता लेना चाहें उनके लिये सदस्यता शुल्क 500 रूपये से घटाकर 250 रूपये कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में इंदौर के सभी साहित्यकार एवं लेखकों को भी आमंत्रित किया जाये तथा सम्मानित भी किया जाये।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि समारोह में जन समुदाय की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिये इस दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिये समाज के वरिष्ठ सम्मानीय नागरिकों को प्रभारी बनाया जाये। इस दौरान स्थानीय कलाकृतियों को भी समारोह का हिस्सा बनाकर प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि लाईब्रेरी में पाठकों की आवश्यकता अनुसार सभी किताबे मंगवाई जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी पुस्तकालय की ताकत उसकी किताबे होती हैं। इसलिये किताबों की उपलब्धता में कोई कमी ना रखी जाये। तद्पश्चात सांसद श्री लालवानी एवं संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर का निरीक्षण भी किया।


