- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
रोड चौड़ीकरण के लिए रहवासियों से की चर्चा
आयुक्त ने एमजी रोड, बड़ा गणपति चौराहा से कृष्णपुरा ब्रिज तक किया निरीक्षण
इंदौर. नगर निमग आयुक्त प्रतिभा पाल ने आज बड़ा गणपति चौराहे से कृष्णपुरा ब्रिज तक के रोड चौड़ीकरण के संबंध में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी सुनील गुप्ता भवन अधिकारी विवेश जैन जोनल अधिकारी जीडी सुतार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
निगम आयुक्त श्रीमती पाल ने सुबह 8.15 बजे निरीक्षण शुरू किया. बड़े गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक का कई स्थानों पर पैदल भ्रमण करते हुए रोड चौड़ीकरण के बाधक के संबंध में जायजा लिया. रोड चौड़ीकरण की पूरी योजना का नजरी नक्शा भी देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. क्षेत्र के रहवासियों से भी चर्चा की गई. चर्चा के दौरान रहवासी रोड चौड़ीकरण के लिए सहमत दिखाई दिए तथा रहवासियों ने आगे रहकर बाधक हिस्सा कहां तक आ रहा है आयुक्त को बताया गया.
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा अधिकारियों को आज ही फिर से निशान लगाने के निर्देश दिए गए तथा क्षेत्र के धर्म स्थलों आदि की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. उल्लेखनीय है कि कि शहर का महत्वपूर्ण वह मुख्य एमजी रोड बड़ा गणपति चौराहा से कृष्णपुरा ब्रिज तक 60 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है.


