- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
निसर्ग तूफान को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
तेज हवा और बारिश की आशंका- आम जनता से घर में रहने की अपील
इंदौर. इंदौर जिले में चक्रवाती तूफान निसर्ग को लेकर जिला प्रशासन ने समस्त विभागों को अलर्ट जारी किया है। गुजरात एवं महाराष्ट्र तट से टकराने पर इसका असर मध्यप्रदेश में भी हो सकता है। तेज हवा और बारिश की आशंका के मद्देनजर नागरिकों से एहतियात के तौर पर अपने घरों में ही रहने की अपील की गई है।
यह जानकारी आज यहां निसर्ग तूफान के संबंध में की जाने वाली व्यवस्थाओं संबंधी कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों तथा अन्य एहतियाती इंतजामों के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं तथा भारी बारिश की आशंका है। साथ ही गरज एवं चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका तथा कुछ स्थानों पर 10 से 12 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई गई है।
आज संपन्न हुई बैठक में समस्त एडीएम, एयरपोर्ट डायरेक्टर सुश्री आर्यमा सान्याल, कृषि विभाग,बिजली विभाग ,पुलिस डिपार्टमेंट, होमगार्ड , हॉर्टिकल्चर आदि समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग के अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र अनाज सुरक्षित स्थानों पर रखवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार बिजली विभाग से संबंधित अधिकारियों को शहर एवं गांव में बिजली के तारों की स्थिति का शीघ्र आंकलन करने एवं सुधार की आवश्यकता होने पर उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए।
जनसामान्य से घर में रहने की अपील
सांसद श्री शंकर लालवानी ने जन सामान्य से एहतियात के तौर पर अपील की है कि वे अत्यावश्यक कार्य ना होने पर घर से बाहर ना निकले एवं घर में ही सुरक्षित रहें। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर की गई समस्त तैयारियां की समीक्षा की एवं आपदा प्रबंधन हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि निसर्ग तूफान के संबंध में समस्त प्रशासनिक तैयारियां की जा चुकी हैं। मौसम विभाग के फॉरकास्ट के मुताबिक कल अर्थात 4 जून को प्रातः 11 से 1 बजे के लगभग तूफान का संभावित असर दिख सकता है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि, इस वर्ष गेहूं का उपार्जन बहुत अच्छी मात्रा में हुआ है तथा जिले में गेहूँ एवं चने की खरीदी अभी भी चल रही है। ऐसे कई स्थान है जहां गेहू का पूरी तरह से उठाव नहीं हो पाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में उसे शीघ्र वेयर हाउस में शिफ्ट किया जाये एवं यथासंभव त्रिपाल से ढकने की व्यवस्था की जाये।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि साइक्लोन निसर्ग के कारण आपदा की स्थिति पैदा होने की दशा में नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके माध्यम से समस्त आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय का कार्य संपादित किया जाएगा।


