- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
लॉक डाउन में करें अपने घर के दर्पण का वास्तु उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

1.मकान में या बाथरूम में शीशा या दर्पण हमेशा पूर्व या ऊतर दिशा की दीवार में ही लगाना चाहिए|
2.स्नानघर के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण नहीं लगाना चाहिए ये अशुभ प्रभाव को बढ़ाता है।
3.दर्पण जितना स्वच्छ, हल्का तथा बड़े आकार का होगा, उतना ही लाभदायक होगा इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी और कर्ज खत्म हो जाएगा।
4.आइने को खरीदते करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चेहरा साफ, स्पष्ट और वास्तविक दिखाई दे। धुंधला और विकृत चेहरा दिखाने वाले आइना बुरा प्रभाव डालता है
5.यदि आपके बेडरूम में बेड के ठीक सामने कोई आईना हो तो उसे फौरन हटाएं, क्योंकि यह आपके शादीशुदा लाइफ में बाधाएं खड़ी कर सकता है।
6.दर्पण जितना बड़ा और हल्का होगा वास्तु के हिसाब से उतना ही अच्छा माना जाता है।
7.इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आईना टूटा-फूटा , नुकीला , चटका हुआ , धुंधला या गंदा न हो और उसमें प्रतिबिंब, लहरदार या टेढ़ा-मेढ़ा न दिखाई दे।
8.यदि दर्पण को आप अपने तिजोरी के सम्मुख रखते हैं तो ये आपके धन सम्पदा में दिन दुगुनी , रात चौगुनी वृद्धि का कारक बनेगा।
9.शयन कक्ष में यदि दर्पण लगाना है तो उत्तर या पूर्व की दीवार पर ही दर्पण लगाना चाहिए ।
10.दर्पण को सोते समय हमेशा कपडे मे ढक कर सोना चाहिये ।


